जय जय माँ शेरोवाली दुष्टों का संहार भजन

जय जय माँ शेरोवाली दुष्टों का संहार करो भजन

जय जय माँ शेरोवाली दुष्टों का संहार करो भजन

जय जय माँ शेरोवाली,
दुष्टों का संहार करो,
आए शरण तुम्हारे मैया,
भक्तों का उद्धार करो।

छोटी छोटी कन्याओं का,
दर्द कहा ना जाए,
शोषण करते अबलाओं का,
जाए तो ये कहा जाए,
जो रूप है तेरा ही माँ,
उनकी व्यथा सुन ले जरा,
मान हरे जो अबलाओं का,
उनका सत्यानाश करो,
आए शरण तुम्हारे मैया,
भक्तों का उद्धार करो।

गौ माता का कष्ट हरो माँ,
मेहर करो अम्बे रानी,
डगर डगर में घूम रही,
माँ जो स्वयं है वरदानी,
करुणामयी कृपामयी,
माँ गिरिजा ममतामयी,
गौ हत्या करने वालों का,
वंश समेत विनाश करो,
आए शरण तुम्हारे मैया,
भक्तों का उद्धार करो।

जब भी पाप बढ़ा धरती पे,
चंडी बन के आई है,
भक्तों के दुख दूर किए माँ,
करती सदा सहाई है,
गाय कटे औरत लुटे,
ये पाप अब कैसे मिटे,
पाप मिटा दो इस धरती से,
मधुरम सा संसार करो,
आए शरण तुम्हारे मैया,
भक्तों का उद्धार करो।

जय जय माँ शेरोवाली,
दुष्टों का संहार करो,
आए शरण तुम्हारे मैया,
भक्तों का उद्धार करो।



Sherawali Maa | KAILASH LACHHUDA | Navratri Special Song | Official Music Video

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


SINGER : KAILASH LACHHUDA
MUSIC : MM RECORDS
LYRICS : MADHURAM
Compser : KAILASH LACHHUDA

माता के चरणों भजन के माध्यम से अरदास हे किस तरह आज सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा हे गौ माता पे बहू बेटियो पे मैया दुष्टो का संहार करने वाली हे दुखियो का दुख हरने वाली हे एक प्रयास किया हे सभी सुने उम्मीद हे आपको अच्छा लगेगा जय माता दी
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post