झलक बाँके बिहारी की मेरे इस मन में भायी है

झलक बाँके बिहारी की मेरे इस मन में भायी है


झलक बाँके बिहारी की,
मेरे इस मन में भायी है,
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठों ने गायी है॥

तुम्हारे प्यार में बेहद यहाँ,
दुख क्यों सहा मैंने?
हमारी क्यों ज़माने में,
अजब हालत बनाई है!
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठों ने गायी है॥

तुम्हारे नाम की माला तो,
हम दिन-रात जपते हैं,
अनोखी चाहतें लेकर,
तुम्हारी याद आयी है।
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठों ने गायी है॥

सुना है हमने ये स्वामी,
दयानिधि तुम कहलाते हो,
तभी तक़दीर भी मेरी,
मुझे इस दर पे लायी है।
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठों ने गायी है॥

कभी शबरी, कभी तुलसी,
कभी सूरा, कभी मीरा;
सुदामा भक्त जैसे से,
बहुत यारी निभायी है।
मधुर मुस्कान की महिमा,
मेरे होंठों ने गायी है॥


झलक बांके बिहारी की || Vrindavan Banke Bihari Ji Bhajan || Radha Krishna Bhajan 2024|| Uma Series

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


बांके बिहारी की एक झलक ने मन को ऐसा भाया कि उसकी मधुर मुस्कान की महिमा खुद-ब-खुद होठों पर गीत बनकर उतर आई। उनके प्रेम में डूबकर भले ही जीवन में कई दुख और कठिनाइयाँ आईं, फिर भी मन ने उसी मुस्कान, उसी छवि को अपना सहारा बना लिया। दुनिया ने चाहे जैसी भी हालत बना दी हो, लेकिन बांके बिहारी की मुस्कान ने हर दर्द को मीठा बना दिया।

उनके नाम की माला जपते-जपते, दिल में अनोखी चाहतें और उम्मीदें बस गई हैं। सुना है, बांके बिहारी दयानिधि हैं—दया और करुणा के सागर। तभी तो तक़दीर भी मुझे उनके दर पर ले आई है। जैसे शबरी, तुलसी, सूर, मीरा या सुदामा को उन्होंने अपनाया, वैसे ही उनकी मुस्कान और स्नेह की आस में मेरा मन भी उनके चरणों में बसा है।

► Song: Jhalak Banke Bihari Ki
► Singer: Ravi Gaba
► Lyrics: Shailendra
► Music: Uma Series Music & Films
► Mix & Master: Lucky SINGH

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post