फागुन के दिन चार होली खेल मना रे
फागुन के दिन चार होली खेल मना रे
फागुन के दिन चार होली खेल मना रे
फागुन के दिन चार होली खेल मना रे॥
बिन करताल पखावज बाजै अणहदकी झणकार रे।
बिन सुर राग छतीसूं गावै रोम रोम रणकार रे॥
सील संतोखकी केसर घोली प्रेम प्रीत पिचकार रे।
उड़त गुलाल लाल भयो अंबर, बरसत रंग अपार रे॥
घटके सब पट खोल दिये हैं लोकलाज सब डार रे।
मीराके प्रभु गिरधर नागर चरणकंवल बलिहार रे॥

फागुन का रंग मन को प्रभु के प्रेम में रंग देता है, जैसे होली का उत्सव आत्मा को आनंदमय कर दे। बिना करताल-पखावज के अनहद नाद गूंजता है, और रोम-रोम रागों से रंग जाता है। संतोष और शील की केसर, प्रेम की पिचकारी से मिलकर मन को भिगोती है। गुलाल और रंगों की वर्षा से आकाश लाल हो जाता है। लोक-लाज का पर्दा हटाकर, हृदय के सारे पट खुल जाते हैं। मीरां का मन गिरधर के चरणों में बलिहार है, जहां होली का यह रंग प्रभु-प्रेम का प्रतीक है। यह भक्ति का वह उत्सव है, जो आत्मा को प्रभु के रंग में डुबो देता है।
कृष्ण करो जजमान॥ प्रभु तुम॥ध्रु०॥
जाकी किरत बेद बखानत। सांखी देत पुरान॥ प्रभु०२॥
मोर मुकुट पीतांबर सोभत। कुंडल झळकत कान॥ प्रभु०३॥
मीराके प्रभू गिरिधर नागर। दे दरशनको दान॥ प्रभु०४॥
जाकी किरत बेद बखानत। सांखी देत पुरान॥ प्रभु०२॥
मोर मुकुट पीतांबर सोभत। कुंडल झळकत कान॥ प्रभु०३॥
मीराके प्रभू गिरिधर नागर। दे दरशनको दान॥ प्रभु०४॥
कृष्ण ही मन के सच्चे जजमान हैं, जिनकी महिमा वेद और पुराण गाते हैं। मोरमुकुट, पीतांबर, और कानों में झलकते कुंडल उनकी शोभा को अनुपम बनाते हैं। मीरां का मन गिरधर से उनके दर्शन का दान मांगता है। यह भक्ति की वह पुकार है, जो प्रभु की कृपा और दर्शन को जीवन का सबसे बड़ा धन मानती है।
कृष्णमंदिरमों नाचे तो ताल मृदंग रंग चटकी।
पावमों घुंगरू झुमझुम वाजे। तो ताल राखो घुंगटकी॥१॥
नाथ तुम जान है सब घटका मीरा भक्ति करे पर घटकी॥ध्रु०॥
ध्यान धरे मीरा फेर सरनकुं सेवा करे झटपटको।
सालीग्रामकूं तीलक बनायो भाल तिलक बीज टबकी॥२॥
बीख कटोरा राजाजीने भेजो तो संटसंग मीरा हटकी।
ले चरणामृत पी गईं मीरा जैसी शीशी अमृतकी॥३॥
घरमेंसे एक दारा चली शीरपर घागर और मटकी।
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। जैसी डेरी तटवरकी॥४॥
कैसी जादू डारी। अब तूने कैशी जादु॥ध्रु०॥
मोर मुगुट पितांबर शोभे। कुंडलकी छबि न्यारी॥१॥
वृंदाबन कुंजगलीनमों। लुटी गवालन सारी॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल बलहारी॥३॥
कोई कहियौ रे प्रभु आवन की,
आवनकी मनभावन की।
आप न आवै लिख नहिं भेजै ,
बाण पड़ी ललचावन की।
ए दोउ नैण कह्यो नहिं मानै,
नदियां बहै जैसे सावन की।
कहा करूं कछु नहिं बस मेरो,
पांख नहीं उड़ जावनकी।
मीरा कहै प्रभु कब रे मिलोगे,
चेरी भै हूँ तेरे दांवन की।