प्रभु जो तुम्हे हम बताकर के रोये भजन

प्रभु जो तुम्हे हम बताकर के रोये भजन


प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए
बताकर के रोए
उसे दिल में कब से
दबा कर के रोए
प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए।

किसी ने ना समझी
मेरी बेक़रारी
मिला ना कोई अपना
दुनिया में सारी
इसी बेबसी को
छुपा कर के रोए
प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए।

समझ कर मुक़द्दर
हमारा यही है
जो तुमने लिखा है
वो होता सही है
ख़ुशी में है सबको
जताकर के रोए
प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए।

मोहब्बत है क्या चीज़
वफ़ा किसको कहते
नहीं खोज पाओगे
दुनिया में रहते
हम ही ऐसे बंधन
निभा कर के रोए
प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए।

ये दिल की जो बातें
तुम्हें कह रहे हैं
हैं छाले जो नैनों की
राह बह रहे हैं
पंकज तुम्हें जो
दिखा कर के रोए
प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए।

प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए
बताकर के रोए
उसे दिल में कब से
दबा कर के रोए
प्रभु जो तुम्हें हम
बताकर के रोए।


प्रभु तुमको बताकर रोये | Prabhu Tumko Batakar Roye | Sad shyam Bhajan 2021 by Sanjay Pareek

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


मन का दर्द गहरा है, जो लंबे समय से हृदय में दबा हुआ है। यह दुख प्रभु के सामने ही व्यक्त हो पाता है, जहाँ आँसुओं के माध्यम से मन हल्का होता है। दुनिया की बेरुखी और अपनों की कमी ने मन को बेकरारी से भर दिया है, फिर भी प्रभु पर अटूट विश्वास है कि जो कुछ हो रहा है, वह उनकी इच्छा से ही हो रहा है। जीवन की हर परिस्थिति को उनकी मर्जी मानकर स्वीकार किया जाता है, और इस स्वीकार्यता में ही मन को शांति मिलती है। मोहब्बत और वफा की तलाश में भटकता मन, दुनिया की निष्ठुरता को देखकर टूटता है, पर प्रभु के सामने अपनी व्यथा कहकर सुकून पाता है।

श्री कृष्ण की कृपा अनंत है, वे भक्तों के हृदय की हर पुकार सुनते हैं। उनकी करुणा ऐसी है कि दुखी मन को सहारा देती है, और उनकी मुरली की धुन हर पीड़ा को भुला देती है। वे प्रेम और दया के सागर हैं, जो भक्त के आँसुओं को समझते और उसे अपने चरणों में स्थान देते हैं। उनकी लीलाएँ मन को आनंद और विश्वास से भर देती हैं। भक्त के रूप में उनका स्मरण ही जीवन की हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देता है, और उनके चरणों में समर्पण से मन को परम शांति प्राप्त होती है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post