गुरुकुल में पढ़ने जब आया सांवरा

गुरुकुल में पढ़ने जब आया सांवरा

गुरुकुल में पढ़ने जब आया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।

साथी-सहपाठी सारे नाचने लगे,
ऐसी प्यारी बांसुरी बजाया सांवरा।
गुरुकुल में पढ़ने जब आया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।।

ज्ञानी को ज्ञान सिखा रहे थे गुरुजन,
जगतगुरु को पढ़ा रहे थे गुरुजन,
देख के सुदामा को मुस्काया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।।

मित्रता का पाठ देखो पढ़ रहा है सांवरा,
सुदामा संग दोस्ती को गढ़ रहा है सांवरा,
यारी अपनी पक्की कर आया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।।

ग्वालबाल संग लीला करे खेल में,
यमुना किनारे पहुँचे कन्हैया खेल में,
कालिय नाग को वश कर आया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।।

गोपियों को छेड़ते, फोड़ते थे मटकी,
माखन चुराने की आदत थी नटखट की,
रोमी को भी मुरली पे नचाया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।।

गुरुकुल में पढ़ने जब आया सांवरा,
बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा।
साथी-सहपाठी सारे नाचने लगे,
ऐसी प्यारी बांसुरी बजाया सांवरा।।


जन्माष्टमी स्पेशल भजन 2021 | बस्ते में बांसुरी ले आया सांवरा l Baste Mein Bansuri | Sardar Romi Ji

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

► Album - Baste Me Bansuri
► Song - Baste Me Bansuri
► Singer - Sardar Romi Ji
► Music - Lovely Sharma
► Lyrics - Sardar Romi Ji
➤ Label - Vianet Media

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post