तरसी तरसी रे नजरिया आजा मनमोहना

तरसी तरसी रे नजरिया आजा मनमोहना


तरसी तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहना,
सूनी सूनी डगरिया, आजा मनमोहना,
तरसी तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहना।

बिरहा अगन को सहते सहते, सूखे आँसू बहते बहते,
रूठा सांवरिया आजा मनमोहना।
तरसी तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहना।

जाने कब धड़कन रुक जाए,
सदा के लिए पलके झुक जाएं।
ले ले खबरिया,
ले ले खबरिया मेरी अब तो मनमोहना,
तरसी तरसी रे नजरिया...

सूना पड़ा है कदम पे झूला,
सावन भी अब बरसना भूला।
खाली गगरिया आजा मनमोहना,
तरसी तरसी रे नजरिया...

सदियों से दर्शन की चाह में,
सुंदर लाल खड़ा बीच राह में।
बीती उमरिया,
ये सारी उमरियां आजा मनमोहना,
तरसी तरसी रे नजरिया...

तरसी तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहना,
सूनी सूनी डगरिया, आजा मनमोहना,
तरसी तरसी रे नजरिया...


तरसी तरसी रे नजरिया - श्याम जी का मनमोहित कर जाने वाला भजन Sunder Lal Tyagi | Shyam Bhakti Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Album - Tarsi Tarsi we najariya
Song - Tarsi Tarsi we najariya
Singer - Shraddhey shree Sunder Lal Ji
Music - Kailash Srivastav
Lyrics - Shraddhey shree Sunder Lal Ji
Label - Saawariya

विरह, प्रतीक्षा और गहरे प्रेम की सीधी अनुभूति का विस्तार है। नजरें कृष्ण के इंतजार में बार-बार राह तक रही हैं, हर डगर सूनी है—हर ओर बस मनमोहना के आने की आस है। विरह की आग में आँसू भी सूख चुके हैं, सांवरिया रूठा है, और उसका लौट आना ही जीवन की सबसे बड़ी चाह बन गया है।

हर पल डर है कि कब दिल की धड़कन रुक जाए, कब पलकों पर विरह का बोझ हमेशा के लिए छा जाए। मनमोहना से बार-बार पुकार है कि अब तो मेरी खबर ले लो, मेरी तड़प सुन लो। घर-आँगन में झूले सूने हैं, सावन भी अब बरसना भूल गया है, गगरिया खाली है—हर चीज़ में बस कृष्ण की अनुपस्थिति और अधूरापन है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post