मेरे घर आए गोपाल कृष्णा भजन

मेरे घर आए गोपाल कृष्णा भजन


मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।
मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।

मेरे घर आए गोपाल,
मेरे घर आए गोपाल।
मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।

धीरे से आके वाने बंसी बजाई,
मधुर मुरलिया मेरे मन भायी।
मधुर मुरलिया मेरे मन भायी...
मैं तो सुन-सुन हुई निहाल,
मेरे घर आए गोपाल।
मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।

काँधे पड़ी थी बांके काली कमलिया,
तिरछे खड़े थे बांके साँवरिया।
तिरछे खड़े थे बांके साँवरिया...
मोरे तन-मन छायी बहार,
मेरे घर आए गोपाल।
मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।

धीरे से आके वाने मोको जगायो,
किरपा कर मोहे कंठ लगायो।
किरपा कर मोहे कंठ लगायो...
मेरे जग गए भाग सुहाग,
मेरे घर आए गोपाल।
मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।

मेरे घर आए गोपाल,
मेरे घर आए गोपाल।
मैं तो सोयी रही सपने में,
मेरे घर आए गोपाल।


Mere Ghar Aae Gopal - Maanya Arora | New Krishna Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भजन कृष्ण-प्रेम और आत्मीय मिलन की मधुर अनुभूति से ओतप्रोत है। इसमें भक्त भाव-विभोर होकर कहता है कि वह तो सपनों में सोई रही, और उसी दौरान स्वयं गोपाल (कृष्ण) उसके घर पधारे। कृष्ण के आगमन से घर-आंगन में आनंद और उल्लास की बहार छा गई।

धीरे से आकर कृष्ण ने बांसुरी बजाई, जिसकी मधुर धुन सुनकर मन निहाल हो गया। उनके कंधे पर काली कमली, तिरछा खड़े सांवरे का रूप, और उनकी मुस्कान—इन सबने तन-मन को भक्ति और प्रेम में सराबोर कर दिया। कृष्ण ने कृपा करके भक्त को जगाया, उसे अपने गले से लगाया, जिससे उसके भाग्य और सुहाग दोनों जाग उठे।

Vocals: Maanya Arora
Music - Ramesh Mishra
Lyrics - Traditional
Video - Sanjib Dhar
Editing - Deepak Creations

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post