प्रभु की ज्योत जलाओ प्रभु से लगन लगाओ

प्रभु की ज्योत जलाओ प्रभु से लगन लगाओ


प्रभु की ज्योत जलाओ, प्रभु से लगन लगाओ,
अपने मन के अंधियारे को, उजियारा दिखलाओ॥

जग माया है, तन माया है, दुनिया माया-माया है,
माया से मुक्ति पाओ, सच्चा मार्ग अपनाओ,
मन की ज्योत जलाओ, प्रभु से लगन लगाओ॥

कितने आते, कितने जाते, कोई प्रभु को नहीं पाते,
यदि प्रभु को पाना है तो, प्रेम भजन तुम गाओ॥
प्रभु की ज्योत जलाओ, प्रभु से लगन लगाओ॥

अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष से भी, ऊपर एक शक्ति है,
ॐकार में डूबो प्यारे, उस भाव में रम जाओ॥
प्रभु की ज्योत जलाओ, प्रभु से लगन लगाओ॥


Prabhu Ki Jyot Jalao | Devotional Song | Jaswant Singh | T - Series Bhakti Sagar

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भजन आत्मा के भीतर प्रभु की ज्योत (आंतरिक प्रकाश) जलाने और प्रभु से गहरा लगाव जोड़ने का संदेश देता है। इसमें कहा गया है कि संसार और शरीर सब माया से बने हैं, और माया के इस अंधकार से मुक्ति पाने के लिए हमें अपने मन में प्रभु का उजियारा जगाना चाहिए। प्रभु की भक्ति और भजन ही वह मार्ग है जो आत्मा को सच्चे प्रकाश की ओर ले जाता है। भजन यह भी समझाता है कि जीवन में कितने लोग आते-जाते हैं, पर प्रभु की सच्ची महिमा को वही पाते हैं जो भजन और भक्ति में लीन रहते हैं। अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष—इन सबसे ऊपर ओंकार (परम शक्ति) का अनुभव है, जिसमें डूबकर ही जीवन का उद्धार संभव है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post