आज है राधा अष्टमी आई राधा रानी भजन

आज है राधा अष्टमी आई राधा रानी भजन

आज है राधा अष्टमी आई,
बरसाने में जगह-जगह पर, देवें रसिक दिखाई।।

बजें ढोल, डफ, बीण, सारंगी — बाज रही शहनाई।
रावल प्रकटे कमल किशोरी — घर-घर बजे बधाई।।
आज है राधा...

ऊँची महल अटारी भानु, ब्रह्मांचल बनवाई।
बाजों-गाजों के संग राधा, महल अटारी आई।।
आज है राधा...

कहे मधुप — हरि-संगिनी राधा, गोलोक से आई।
संत-भगतजन नाचें, गायें — मंगल गीत बधाई।।
आज है राधा...

ब्रज के कण-कण, ब्रजरज, ब्रजरस — राधा आन समाई।
ब्रज में राधा-राधा नाम धुन, देवे गूंज सुनाई।।
आज है राधा...


राधाअष्टमी आई !!बृज ki Mehak!! radha ashtmi special!! radha rani Bhajan New Radha Ashtmi Bhajan 2023

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
बरसाने में राधा अष्टमी का उत्सव धूमधाम से मन रहा है। हर कोने में रसिक भक्त राधा की भक्ति में डूबे नजर आते हैं। ढोल, डफ, बीण, सारंगी और शहनाई की मधुर धुनें गूँज रही हैं, और घर-घर में रावल की कमल किशोरी के जन्म की बधाइयाँ दी जा रही हैं। ऊँचे महल और अटारियों में भानु दुलारी राधा की भव्य सवारी सजाई गई है, जो बाजे-गाजे के साथ विराजमान हो रही है। “मधुप” के अनुसार, हरि की संगिनी राधा गोलोक से पधारी हैं, और संत-भक्त उनके जन्म को मंगल गीतों और नाच-गान के साथ उत्साह से मना रहे हैं। ब्रज का हर कण, ब्रज की रज और रस राधा के आगमन से आप्लावित है। राधा-राधा की धुन हर दिशा में गूँज रही है, जो भक्ति और प्रेम का रस बिखेर रही है।

Singer - Brij Ki Mehak
Lyrics - Kewal Krishan Madhup ( Madhup Hari Ji) Maharaj
( Servadhikar Lekhek Perachin Surakshit)
Video - Dadson Film { Rishab } 9914659965

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post