हे श्याम धणी दातार सम्भालो नैया की पतवार

हे श्याम धणी दातार सम्भालो नैया की पतवार


हे श्याम धणी दातार,
संभालो नैया की पतवार,
हमें क्यों भूल गए,
हमें क्यों भूल गए।।

तेरा ही हमें सहारा है,
माझी भी तू, तू किनारा है।
तू ही जीवन का आधार,
तेरे बिन सूना संसार,
हमें क्यों भूल गए,
हमें क्यों भूल गए।।

क्या हम तेरी संतान नहीं,
कह दो हमसे पहचान नहीं।
क्यों करता नहीं विचार,
क्यों मुखड़ा मोड़े हर बार,
हमें क्यों भूल गए,
हमें क्यों भूल गए।।

क्यों हमसे इतनी दूरी है,
तेरी भी क्या मजबूरी है?
प्रभु! हम तो हैं लाचार,
तुझमें है कण-कण का अधिकार,
हमें क्यों भूल गए,
हमें क्यों भूल गए।।

श्याम सलोने आ जाओ,
अपना दर्शन दिखा जाओ।
तेरा ‘बिन्नू’ रहा पुकार,
प्रार्थना कर लो अब स्वीकार,
हमें क्यों भूल गए,
हमें क्यों भूल गए।।

हे श्याम धणी दातार,
संभालो नैया की पतवार,
हमें क्यों भूल गए,
हमें क्यों भूल गए।।


श्याम प्रेमी ने सीधे साँवरिया से ही पूछ लिया सवाल || New Krishna Bhajan 2021 || Saurabh Madhukar

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
ईश्वर का दिव्य रूप जब पूर्ण श्रृंगार में सुसज्जित होकर अपने दरबार में विराजमान होता है, तो उसकी छवि हर मन को मोह लेती है। सिर पर मुकुट, तन पर सुंदर वस्त्र और गहनों की शोभा, उनकी दिव्यता और राजसी वैभव को प्रकट करती है। उनकी करुणामयी आँखें हर भक्त के दुख को समझती हैं और आँसुओं को धैर्य और सांत्वना देती हैं। उनके संकेत मात्र से बिगड़े काम बन जाते हैं, और जीवन में नई आशा का संचार होता है। प्रभु की सजधज और मुस्कान में एक ऐसा आकर्षण है, जो हर हृदय को अपनी ओर खींच लेता है।

खाटू श्याम का वैभव, उनकी दया और प्रेम का प्रतीक है। वे कलियुग में दीन-दुखियों के न्यायाधीश हैं, जो हर भक्त की पुकार सुनते हैं और उसके अनुरूप निर्णय देते हैं। उनका श्रृंगार न केवल उनकी दिव्यता का, बल्कि उनकी करुणा और उदारता का भी प्रतीक है। वे अपने वस्त्रों और गहनों के माध्यम से समाज के गरीब और दुखी लोगों की लाज ढकते हैं, और सबकी शंकाओं का समाधान करते हैं। उनका प्रेम और कृपा घर-घर तक पहुँचती है, और हर भक्त के जीवन को संवारती है। उनकी उपस्थिति से ही दरबार में आनंद, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बन जाता है, और हर कोई उनके प्रेम में डूब जाता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post