जलवा मेरे साई का रहता है भजन

जलवा मेरे साई का रहता है भजन

(मुखड़ा)
अल्लाह है साईं, ईश्वर है साईं, कण कण में है साईं,
पशु, पक्षी और पेड़ पौधे, जल जल में है साईं,
जलवा मेरे साईं का रहता है फिजाओं में,
रुतबा मेरे बाबा का दिखता है दुआओं में।।

(अंतरा)
पानी से दीप जलाया, हुई रोशन ईद दिवाली,
वो नीम की छांव में बैठा, उसकी सरकार निराली,
खुशबू की तरह बिखरा, साईं नाम हवाओं में,
जलवा मेरे साईं का रहता है फिजाओं में,
रुतबा मेरे बाबा का दिखता है दुआओं में।।

(अंतरा)
हर बिगड़े काम बनाता, राजा वो शिरडी वाला,
दर पर उसके जो जाए,
खुलता किस्मत का ताला,
सूरज की किरण में वो, सावन की घटाओं में,
जलवा मेरे साईं का रहता है फिजाओं में,
रुतबा मेरे बाबा का दिखता है दुआओं में।।

(अंतरा)
राई को बना दे पर्वत, पर्वत को बना दे राई,
वो नंगे पांव ही लौटी, जितनी भी कयामत आई,
वो राम रहीम बना, भक्तों की निगाहों में,
जलवा मेरे साईं का रहता है फिजाओं में,
रुतबा मेरे बाबा का दिखता है दुआओं में।।


जलवा मेरे का | JALWA MERE SAI KA | Republic Day Sai Song 2020 | Sai Bhajan 2020

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
प्रभु की उपस्थिति सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है, जो हर प्राणी, प्रकृति और तत्व में उनकी दिव्य शक्ति को दर्शाती है। वह न केवल मानव हृदय में वास करते हैं, बल्कि पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और जल की हर बूंद में भी उनकी कृपा का प्रकाश फैला हुआ है। उनकी महिमा ऐसी है कि वह हर वातावरण को अपनी खुशबू से महका देती है और हर प्रार्थना में उनकी करुणा का आलोक झलकता है। यह प्रभु की वह अनुपम शक्ति है, जो हर पल, हर स्थान पर भक्तों को अपनी उपस्थिति का अनुभव कराती है, और उनके जीवन को प्रेम, विश्वास और शांति से भर देती है।

प्रभु का दर वह पवित्र स्थल है, जहाँ हर बिगड़ा हुआ कार्य संवर जाता है और भाग्य का बंद ताला खुल जाता है। उनकी कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है, चाहे वह छोटी-सी राई को पर्वत बनाने का चमत्कार हो या पर्वत को राई में बदलने की शक्ति। वह सभी धर्मों और विश्वासों को एक सूत्र में बाँधते हैं, और भक्तों की नजरों में हर रूप में प्रकट होते हैं। उनकी कृपा की किरणें सूरज की तरह चमकती हैं और सावन की घटाओं की तरह जीवन को तृप्त करती हैं। यह उनकी दया का वह रुतबा है, जो हर भक्त के हृदय में आस्था का दीप जलाता है और उसे जीवन की हर कठिनाई से पार होने का साहस प्रदान करता है।
 
Song - Jalwa Mere Sai Ka
Singer - Kamal Bharti
Album - Sai Armaan
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post