तुमको आना पड़ेगा हरि कृष्णा भजन

तुमको आना पड़ेगा हरि कृष्णा भजन


मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
आज विपदा क्यों आ गई,
आज विपदा क्यों आ गई,
मुझे आके संभालो हरि,
मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि...

तेरे होते ये क्या हो रहा,
नैया डूबेगी अब लग रहा,
मुझको ऐसा क्यों लगता है श्याम,
मेरी अर्ज़ी ना तू सुन रहा,
अब ज़रूरत है आ गई,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि...

मैंने तुझको था साथी चुना,
अब ढूँढूँ मैं किसको बता,
तूने हर पल सहारा दिया,
क्या गलती मेरी तू बता,
मुझे पकड़ो कलाई अभी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि...

तेरे होते ना चिंता मुझे,
सोच के था मैं आगे बढ़ा,
गर डूबा भँवर में प्रभु,
पंकज पूछेगा तुमसे सदा,
लाज जाएगी तेरी हरि,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि...

मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि,
आज विपदा क्यों आ गई,
आज विपदा क्यों आ गई,
मुझे आके संभालो हरि,
मेरी नैया भँवर में पड़ी,
तुमको आना पड़ेगा हरि...


Tumko Aana Padega Hari | मेरी नैया भंवर में पड़ी तुमको आना पड़ेगा हरी | Hari Sharma | New Shyam Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


जब जीवन की नैया भंवर में फँस जाती है, मन घबराने लगता है और हर ओर से संकट घेर लेते हैं, तब यही पुकार उठती है—हे हरि, अब तो तुम्हें आना ही पड़ेगा। तेरे होते हुए भी नैया डूबने लगे, तो दिल में सवाल उठता है कि आखिर यह विपदा क्यों आ पड़ी? अब तो बस तेरा सहारा चाहिए, तेरी कृपा और तेरी पकड़ ही जीवन को पार लगा सकती है।

सारा जीवन तुझे ही साथी मानकर आगे बढ़ा, हर कठिन घड़ी में तेरा ही सहारा महसूस किया। आज जब संकट ने घेर लिया है, तो मन बार-बार तुझे पुकारता है—मेरी कलाई पकड़ लो, मुझे डूबने से बचा लो। अगर तेरे रहते मेरी नैया डूब गई, तो यह तेरी लाज का सवाल है। अब मेरे जीवन की डोर तेरे हाथ में है, तू ही आकर संभाल ले, क्योंकि तेरे बिना कोई और सहारा नहीं।

Song: Tumko Aana Padega Hari
Singer: Hari Sharma 9811196301
Music: SP Chatterjee
Lyricist: "Saral" Pankaj Aggarwal
Video: Anil Kumar
Category: Shyam Bhajan

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post