जल्दी से आओ गणपति भक्तो ने पुकारा है

जल्दी से आओ गणपति भक्तो ने पुकारा है

(मुखड़ा)
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है,
अब ना जाना दूर हमसे,
हमें तेरा ही सहारा है,
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है।।

(अंतरा)
आँखों में आँसू हैं,
चेहरे पे उदासी है,
देवा तेरे दर्शन को,
बरसों से प्यासी है,
पलके बिछाए बैठे,
पलके बिछाए बैठे,
जीवन तुम पे वार है,
अब ना जाना दूर हमसे,
हमें तेरा ही सहारा है,
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है।।

(अंतरा)
दुनिया की भीड़ में,
कितने अकेले हैं,
तू जो आए अंगना,
लगते रोज मेले हैं,
बप्पा तेरे चरणों में,
बप्पा तेरे चरणों में,
हर दर्द से किनारा है,
अब ना जाना दूर हमसे,
हमें तेरा ही सहारा है,
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है।।

(अंतरा)
आकर सभा में देवा,
लाज बचा जाना,
डूबती नैया को,
तुम पार लगा जाना,
अर्चू के मिटाए संकट,
अर्चू के मिटाए संकट,
जीवन को संवारा है,
अब ना जाना दूर हमसे,
हमें तेरा ही सहारा है,
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है।।

(पुनरावृति)
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है,
अब ना जाना दूर हमसे,
हमें तेरा ही सहारा है,
जल्दी से आओ गणपति,
भक्तों ने पुकारा है।।


गणेश चतुर्थी :जल्दी से आओ गणपत | Jaldi Se Aao Ganpat | Ganesh Chaturthi Bhajan | Ganesh Bhajan 2025

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
गणपति, भक्तों के एकमात्र सहारा, वह दयालु देवता हैं, जिनके दर्शन की प्यास भक्तों की आँखों में आंसू और चेहरों पर उदासी लाती है। उनकी कृपा की प्रतीक्षा में भक्त पलकें बिछाए बैठा है, यह विश्वास रखते हुए कि उनके आगमन से जीवन का हर दर्द दूर हो जाएगा। दुनिया की भीड़ में अकेलेपन का शिकार भक्त उनके चरणों में शांति पाता है, और उनके आंगन में आते ही हर दिन मेला-सा लगता है। गणेशजी की उपस्थिति भक्तों के हृदय को आनंद और भक्ति से भर देती है, और उनकी कृपादृष्टि से जीवन की हर राह मंगलमय हो जाती है।
 
गणेश पूजा से जीवन में अनेक प्रकार की बाधाएँ दूर हो सकती हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी वे हर प्रकार की विघ्न-बाधाओं, संकटों और रुकावटों को दूर करने वाले देवता हैं। शास्त्रों के अनुसार, गणेश पूजा करने से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में आने वाली बाधाएँ, जैसे आर्थिक समस्याएँ, नौकरी या व्यापार में रुकावट, शिक्षा में अड़चन, पारिवारिक कलह, रोग-दोष, दरिद्रता और मानसिक तनाव दूर होते हैं।
 
Song : Jaldi Se Aao Ganpat
Singer : Upasana Mehta
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post