तीन बाण के धारी ऐसा है मेरा गिरधारी भजन

तीन बाण के धारी ऐसा है मेरा गिरधारी भजन

कोई कहे तुझे कृष्ण कन्हैया,
कोई कहे तुझे श्याम,
कोई कहे तुझे केशव माधव,
कोई कहे घनश्याम,
सब जाने है महिमा थारी,
जग में सबसे न्यारी,
हाथ मुरलिया लीले सवारी,
तीन बाण के धारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी।।

खाटू में दरबार लगा के,
सज धज करके बैठे,
मनमोहक श्रृंगार श्याम का,
खुशबुओं से महके,
बागो ऐसो पहने बाबा,
हीरे चम चमके,
ऐसो मुखड़ो लागे जैसे,
चांद जमी पर ढलके,
ऐसा है मेरा गिरधारी।।

मन के मंदिर में भक्तों के,
श्याम प्रभु रहते है,
भक्तों की पीड़ा को बाबा,
सुनते ही हरते है,
अपना सब कुछ सौंप दिया है,
श्याम के हाथों में,
दिल मेरा ये खो जाता है,
श्याम की बातों में,
ऐसा है मेरा गिरधारी।।

तुम बिन करे भरोसा किसका,
सब मतलब के संगी,
सबके मन में भोग लालसा,
खोट कपट सतरंगी,
हारेयो को साथ निभावे,
जाने दुनिया सारी,
दीपप्रदीप तो महिमा गावे,
है कलयुग अवतारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी।।

कोई कहे तुझे कृष्ण कन्हैया,
कोई कहे तुझे श्याम,
कोई कहे तुझे केशव माधव,
कोई कहे घनश्याम,
सब जाने है महिमा थारी,
जग में सबसे न्यारी,
हाथ मुरलिया लीले सवारी,
तीन बाण के धारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी।।



Aisa Hai Mera Girdhari - DeepPradeep | ऐसा है मेरा गिरधारी | New Shyam Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद हरियाणवी सोंग खोजे
➽ Bhajan: Aisa Hai Mera Girdhari
➽ Singer: DeepPradeep 8239934402, 9079439100
➽ Lyrics : DeepPradeep
➽ Music : Sonu Sharma
➽ Video : Kriptech Informatics
➽ Blessing : Sunil Goutam
(रामायणी श्याम मंदिर पुजारी देई धाम)

यह भजन भी देखिये
मन चंचल है ना जाने कब से कैसे मैं बताऊं
दर्शन देकर कीजिए लिरिक्स
क्या सुख पायो रे राम को विसार के भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post