हे पूर्णकाम कृष्णा हे देवकी के प्यारे

हे पूर्णकाम कृष्णा हे देवकी के प्यारे


हे पूर्णकाम कृष्णा, हे देवकी के प्यारे,
वसुदेव के दुलारे, तुम कारा में पधारे।
मुबारक तुम्हें हो जन्माष्टमी,
हे पूर्णकाम कृष्णा… हे देवकी के प्यारे।

मथुरा में जन्म लेकर, गोकुल को तुम भाए,
माँ यशोदा ने पाला, नंद बाबा लुभाए।
तुम जग के हो नायक, प्राण हमारे प्यारे,
मुबारक तुम्हें हो जन्माष्टमी,
हे पूर्णकाम कृष्णा… हे देवकी के प्यारे।

माखन चुराने वाले, चित चुराने वाले,
मुरली की मधुर तान से, मन हरने वाले।
राधा के मनमोहन, प्रेम रस के धारे,
मुबारक तुम्हें हो जन्माष्टमी,
हे पूर्णकाम कृष्णा… हे देवकी के प्यारे।

नित “कृष्ण-कृष्ण” जपे जग सारा,
तेरा ही नाम ले हर प्राणी बेचारा।
धरा को जब भी घेरें अंधियारे,
प्रकट हो जाते हो तुम उजियारे।
मुबारक तुम्हें हो जन्माष्टमी,
हे पूर्णकाम कृष्णा… हे देवकी के प्यारे।


Roshan tumhi se duniya.....par aadharit Shri Krishna Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


हे पूर्णकाम कृष्णा, हे देवकी के प्यारे—यह भजन श्रीकृष्ण के जन्म, उनके बाल्यकाल और उनकी दिव्य लीलाओं की महिमा का उत्सव है। कृष्ण का जन्म मथुरा में कंस के अत्याचार के समय हुआ, जब चारों ओर अन्याय और अंधकार छाया था। देवकी-वासुदेव के पुत्र के रूप में कारागार में जन्म लेकर, कृष्ण ने बचपन गोकुल में यशोदा-नंद की छांव में बिताया, जहाँ वे सबके प्रिय बन गए।

कृष्ण माखन चुराने वाले, मुरली बजाने वाले, और राधा के मनमोहन हैं—उनकी मधुर लीलाओं और प्रेमरस से सारा ब्रज आनंदित रहता है। जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें व्रत, भजन, कीर्तन, झाँकी सजाना और रात्रि जागरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण के बालरूप की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि, प्रेम, करुणा, और धर्म की रक्षा का आशीर्वाद माँगते हैं।

हे पूर्ण काम कृष्णा,हे देवकी के प्यारे......।
गीतकार-श्री अशोक कुमार खरे
गायक- मनोज कुमार खरे

प्रस्तुत गीत, रफी साहब द्वारा गाये हुए फिल्मी गीत 'रोशन तुम्ही से दुनियाँ रौनक हो तुम जहाँ की' पर आधारित है, और इसके माध्यम से भगवान श्री कृष्ण को उनके जन्म दिन की बधाई दी गई है । भगवान को बधाई देना अटपटा तो प्रतीत होता है, ठीक है, वो भगवान हैं परन्तु हम तो इंसान हैं, हम अपनी भावनाओं को कैसे रोकें । उन्हें चाहे अच्छा लगे या बुरा परन्तु हम तो अपनी ऐंसी भावनाएं उन्हें हमेशा ही प्रेषित करते रहेंगे।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post