हर पूनम को दादा मैं नाकोड़ा आऊँगा भजन

हर पूनम को दादा मैं नाकोड़ा आऊँगा भजन


हर पूर्णिमा को दादा,
मैं नाकोड़ा आऊँगा,
नाकोड़ा नगरी आकर,
तुझे भजन सुनाऊँगा।

चाहे जितनी लंबी,
लाइन में लगा देना,
हे दादा मुझको तू,
भक्तों से मिला देना,
लाइन में खड़े होकर,
तेरी आरती गाना है,
नाकोड़ा नगरी आकर,
तुझे भजन सुनाऊँगा।

तुझे भजनों से दादा,
हम खूब रिझाएँगे,
झूमेंगे नाचेंगे,
हम खुशियाँ मनाएँगे,
तेरी प्यारी मूर्ति को,
मैं दिल में बसाऊँगा,
दरबार तेरे आकर,
मैं भजन सुनाऊँगा।

ऐसी कृपा कर दे,
हर पूर्णिमा आता रहूँ,
तेरी कृपा को दादा,
जीवन भर गाता रहूँ,
दिलबर तेरे भजनों को,
सुरों से सजाऊँगा,
संयम कहे दादा तुझे,
भूल न पाऊँगा।

हर पूर्णिमा को दादा,
मैं नाकोड़ा आऊँगा,
नाकोड़ा नगरी आकर,
तुझे भजन सुनाऊँगा।



Har Poonam Ko Dada || हर पूनम को दादा || Sayam Nabeda || Latest Nakoda Bheruji Bhajan ||

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


🎵Song : HAR POONAM KO DADA
🎵Singer : SAYAM NABEDA HYDERABAD
🎵Music : INDRA SHARMA
🎵Lyrics : DILIP DILBAR / MOHIT SAI
🎵DOP : BANDA HIMAKANTH
🎵Video Editing : KHERAJ JANGID
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post