आना गणपति देवा हमारे घर कीर्तन में भजन

आना गणपति देवा हमारे घर कीर्तन में भजन

आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
मंगल कारज हो जब,
हमारे घर आंगन में,
दर्शन दिखाना तुम,
हमको ऐ देवा,
आना होके सवार,
मूषक वाले वाहन में,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

श्रद्धा से हम तेरा पूजन करेंगे,
मोदक लड्डू का थाल चढ़ाएंगे,
सच्चे मन से भोग लगाकर,
भक्ति भाव से गायेंगे,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

रूप अनुपम तुम्हारा गजानन,
ज्यों ना भलाई समाय,
हम भक्तों के नयनन में,
तेरी छवि बस जाए,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

भक्तों के मन की यही कामना है,
बीते जीवन सारा,
गणेशा तेरे चरणों में,
तेरा हो सहारा,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

बस इतनी कृपा तुम करना गजानन,
खुशियाँ ही खुशियाँ बरसाना,
हर दुःख दर्द मिटा देना,
जीवन को सुखमय बनाना,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

रिद्धि-सिद्धि को भी संग में लाना,
उनका भी दर्शन कराना,
घर को कर दो पावन,
भक्ति का रंग जमाना,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

लक्ष्मी जी को भी संग में लाना,
धन वर्षा कर जाना,
संपन्नता से घर भर देना,
सुख समृद्धि दे जाना,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।

आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
मंगल कारज हो जब,
हमारे घर आंगन में,
दर्शन दिखाना तुम,
हमको ऐ देवा,
आना होके सवार,
मूषक वाले वाहन में,
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में।।


गणेश चतुर्थी का बहुत प्यारा भजन - हमारे घर में पधारो गजानन - गणेश चतुर्थी Special

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post