मैं तो बांके की बांकी बन गई कृष्णा भजन

मैं तो बांके की बांकी बन गई कृष्णा भजन


मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा

इस बाँके का सब कुछ बाँका
इस बाँके का सब कुछ बाँका
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा

बाँके हैं नन्दबाबा और यशुमति
बाँकी घड़ी जमने हैं बिहारी
बाँके कन्हैया के बाँके हैं भ्रात
लड़ाके बड़े हलमूसलधारी
बाँकी मिली दुलहन जगवंदन
और बाँके गोपाल के बाँके पुजारी
भक्तन दर्शन देन के कारण
झाँके झरोखे में बाँके बिहारी
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा
रसिया की, छलिया की,
सजना की, सैंया की
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा

बाँकी पागचंद्रिका तापर
और बाँका तुर्रा ररक रहा है
गर सिर पे चंदन माल और बाँकी
बाँके की पटकी चटक रहा है
बाँके नैन सेन सर बाँके
बेन विनोद महा है
बाँके की बाँकी झाँकी कर
बाकी रह्यो कहाँ है
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा
रसिया की, छलिया की,
सजना की, सैंया की
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा

ये टेढ़े सो प्रसन्न, टेढ़ी बातन सो अति प्रसन्न
टेढ़े-टेढ़े लक्षण अनेक कान कारे के
हम सो टेढ़ाई, भूल मत करियो कोई
हम हैं उपासी एक टेढ़ी टाँग वाले के
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा
रसिया की, छलिया की,
सजना की, सैंया की
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा

टेढ़े टिपारे, कटारे किरीट की
माँग की पाग की धारि की जय-जय
कुंडल जाए कपोलन पे
मुस्कानहु धीर-प्रहारी की जय-जय
राजेश्वरी दिन-रात रटो
यही मोहन की बनवारी की जय-जय
प्रेम ते बोलो, जी बोलत डोलो
बोलो श्री बाँके बिहारी की जय-जय
बोलो श्री बाँके बिहारी की जय-जय
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा
मैं तो बाँके की बाँकी बन गई
और बाँका बन गया मेरा


राधा और कृष्ण का बहुत मधुर भजन !! मै तो बांके की बांकी !! Me To Banke Ki Banki

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


➤Album :- Chhoto So Mero Madan Gopal
➤Song :- Mai To Bankey Ki Banki Ban Gayi Aur Banka Ban Gaya Mera
➤Singer :- Mridul Krishan Shastri
➤Music :- Anil Sharma, Tony sharma
➤Writer :- Mridul Krishan Shastri

जीवन में जब प्रेम और भक्ति का रंग गहरा हो जाता है, तब मन पूरी तरह अपने प्रिय में रंग जाता है। बांके बिहारी का हर रूप, हर अदाएं, हर मुस्कान अनोखी और निराली है। उनका हर भाव, हर अंग, हर श्रृंगार बांका है—माने टेढ़ा-मेढ़ा, अलबेला, सबसे अलग। उनके परिवार, उनके साथी, उनकी दुल्हन, उनके भक्त—सबमें वही बांकी छवि झलकती है। उनका पहनावा, उनकी पगड़ी, उनके गहने, उनकी चाल, उनकी आंखें—सब कुछ निरालेपन से भरे हैं।

प्रेम में डूबा मन खुद को उसी के रंग में रंगा हुआ पाता है। जैसे वह बांका है, वैसे ही मन भी उसकी बांकी बन जाती है। जीवन का हर भाव, हर सोच उसी की छवि में ढल जाता है। उसका टेढ़ापन, उसकी अल्हड़ता, उसकी मुस्कान, उसकी शरारतें—सब कुछ मन को भा जाती हैं।

मन में यही भाव बस जाता है कि अब जीवन का हर रंग, हर अंदाज, हर मुस्कान उसी प्रिय के लिए है। उसकी एक झलक, उसकी एक मुस्कान, उसकी एक अदा ही जीवन को संपूर्ण बना देती है। प्रेम का यह बंधन इतना गहरा है कि अब खुद की पहचान भी उसी से जुड़ जाती है—जैसे वह बांका है, वैसे ही मन उसकी बांकी हो गई है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post