आयो गजानन सिद्धिविनायक गणनायक गण

आयो गजानन सिद्धिविनायक गणनायक गण

(मुखड़ा)
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा,
आयो देवा गणपति देवा,
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

(अंतरा)
रिद्धि सिद्धि के दाता गजानन,
आए मूषक सवार,
हो जाता हर काम है उनका,
लेते जो इनका नाम,
आयो देवा गणपति देवा,
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

शिवशंकर की आंख के तारे,
मां गौरा के राजदुलारे,
आए हैं अपनी ये नगरिया,
भगतों पे कृपा बरसाने,
आयो देवा गणपति देवा,
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

प्रथमे पूजे जाते हमेशा,
मंगल करते, काटे कलेशा,
भगतों के दुखड़ों को हरते,
मेरे प्यारे बप्पा गणेशा,
आयो देवा गणपति देवा,
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

(पुनरावृति)
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा,
आयो देवा गणपति देवा,
आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।


आयो गजानन सिद्धिविनायक।बहुत ही प्यारा भजन। मयूरी विद्यार्थी

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Singer - Mayuri vidyarthi
Camera man - Sonu gudvile
Music editor - Pawan Tamboli
Video Editor - Vikas sharma
Artist - Mayuri Vidyarthi
 
गजानन, सिद्धिविनायक, शिवशंकर और माँ गौरा के राजदुलारे, वह प्रथम पूज्य देवता हैं, जिनका मूषक पर सवार होकर आगमन भक्तों के लिए मंगल और कृपा का प्रतीक है। उनकी कृपा से हर कार्य सिद्ध होता है, और जो भक्त सच्चे मन से उनका नाम लेता है, उसके जीवन से सारे कलेश मिट जाते हैं। गणपति की यह महिमा अनंत है, जो भक्तों के दुखों को हरकर उनके हृदय को सुख और शांति से भर देती है। उनके आगमन से नगरिया भक्तिमय हो उठती है, और उनकी कृपादृष्टि से हर भक्त का जीवन रिद्धि-सिद्धि से परिपूर्ण हो जाता है। यह वह पवित्र बंधन है, जो भक्त को उनके चरणों में लाता है और हर शुभ कार्य को सफल बनाता है।
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post