तरसी रे नजरिया आजा मनमोहन

तरसी रे नजरिया आजा मनमोहन

तरसी-तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहन,
सूनी-सूनी धगरिया, आजा मनमोहन,
तरसी-तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहन।।

बिरहा अगन को सहते-सहते,
सूखे नयन बहते-बहते,
रूठा सांवरिया, आजा मनमोहन,
तरसी-तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहन।।

जाने कब धड़कन रुक जाए,
सदा के लिए पलकें झुक जाएं,
ले ले खबरिया अब तो मनमोहन,
तरसी-तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहन।।

सूना पड़ा है कदंब पे झूला,
सावन भी अब बरसना भूला,
खाली गगरिया, आजा मनमोहन,
तरसी-तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहन।।

सदियों से दर्शन की चाह में,
सुंदरलाल खड़ा बीच राह में,
बीती उमरिया, आजा मनमोहन,
तरसी-तरसी रे नजरिया, आजा मनमोहन।।


Superhit Krishna Bhajan #Tarsi Tarsi Re Najariya Aaja Manmohna #Shri Sundar Lal Tyagi #Full Hd

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Song Name: Tarsi Tarsi Re Najariya Aaja Manmohna
Singer Name :- Sunder Lal Tyagi 09818641090
Lyrics...Sunder Lal Tyagi

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post