मेरे बाबा शरण में आपकी मुझ पर दया भजन

मेरे बाबा शरण में आपकी मुझ पर दया करना

मेरे बाबा, शरण में आपकी, मुझ पर दया करना,
तेरी रहमत सदा मिलती रहे, मुझ पर कृपा करना।।

मेरी औकात न थी कि तेरे दरबार में आऊं,
दिया तुमने मुझे इतना, मैं कैसे भूल यह जाऊं,
कभी मुझसे हुई हो भूल, बाबा मुझे क्षमा करना,
तेरी रहमत सदा मिलती रहे, मुझ पर कृपा करना,
मेरे बाबा, शरण में आपकी, मुझ पर दया करना।।

तुम ही हो आसरा मेरा, तू ही मेरा सहारा है,
मुझे दुनिया से क्या मतलब, मेरा बस श्याम प्यारा है,
मुझे अपनी शरण से, श्याम प्यारे, दूर मत करना,
तेरी रहमत सदा मिलती रहे, मुझ पर कृपा करना,
मेरे बाबा, शरण में आपकी, मुझ पर दया करना।।

तमन्ना बस यही है कि तेरे गुणगान मैं गाऊं,
कहे नीलम, तेरी भक्ति में सब कुछ भूल मैं जाऊं,
तेरे मोनू के सिर पर, हाथ अपना तुम सदा रखना,
तेरी रहमत सदा मिलती रहे, मुझ पर कृपा करना,
मेरे बाबा, शरण में आपकी, मुझ पर दया करना।।


श्याम जगत का सबसे हिट भजन ~ तेरी रहमत ~ Neelam Tiwari ~ Devotional Krishna Bhajan 2022 ~ Teri Rehmat

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
जब दिल थककर शरण में आ जाता है, तो वो दरवाजा खुलता है जहाँ दया की कोई सीमा नहीं होती। बाबा, तेरी रहमत की वो बारिश जो बिना माँगे बरसती है, वो कृपा जो हर गलती को माफ कर देती है—यही तो असली आसरा है। औकात नहीं थी कि तेरे दरबार में कदम रखूँ, फिर भी तूने इतना दिया कि भूलना नामुमकिन हो गया। भूल हुई हो तो क्षमा कर दे, क्योंकि तेरी शरण से दूर होने का डर अब सहन नहीं होता।

श्याम प्यारा, तू ही सहारा है, दुनिया की हर चमक फीकी पड़ जाती है तेरे सामने। बस यही तमन्ना है कि तेरे गुण गाते-गाते सब कुछ भूल जाऊँ, तेरी भक्ति में डूब जाऊँ। मोनू के सिर पर वो हाथ सदा रखना, जो थाम ले तो जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है। तेरी रहमत बनी रहे, कृपा बरसती रहे, क्योंकि तेरी शरण में आने वाला कभी खाली नहीं लौटता। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की। 

⇨Album :- तेरी रहमत 
⇨Bhajan :- Teri Rehmat 
⇨Singer :- Neelam Tiwari ( 8573828258 ) 
⇨Lyrics :- Monu Pandey 
⇨Music :- Lovely Sharma

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post