कृष्णा की घड़ी जनम की आयी

कृष्णा की घड़ी जनम की आयी कंस तरण की बेला आयी

कृष्णा की घड़ी जनम की आयी,
कंस तरण की बेला आयी,
गगन में ऐसी बदली छायी,
हरषे देव कुल समुदाई,
नाचे मगन मयूरा,
हो, नाचे मगन मयूरा।।

कान्हा को लेकर नंद घर जाए,
उस पर शेषन छत्र बनाए,
यमुना बहुत उमड़ती जाए,
दे दे चरण कन्हैया मोहे,
नाचे मगन मयूरा,
हो, नाचे मगन मयूरा।।

जगत ने ऐसी दौलत पाई,
किसी ने अब तक ना बिसराई,
सभी मिल नाचो, नाचो भाई,
आयो आयो कृष्ण कन्हाई,
नाचे मगन मयूरा,
हो, नाचे मगन मयूरा।।

कृष्णा ने ऐसी माटी खाई,
मुख में सृष्टि माँ को दिखलाई,
मैया देख उसे मुस्काई,
बोली जय हो तेरी तुम्हारी,
नाचे मगन मयूरा,
हो, नाचे मगन मयूरा।।


Ghadi Janam Ki Aaye | Lalitya Munshaw | Shree Krishna Janmotsav | Devotional Song | Red Ribbon Musik

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Album : Shree Krishna Janmotsav
Track Name : Ghadi Janam Ki Aaye
Artist : Lalitya Munshaw
Composer : Pradyumna Sharma
Lyricist : Madan Miraj
Publisher : Red Ribbon Entertainment

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post