अपनी राधा को ऐसे न तड़पाइए भजन

अपनी राधा को ऐसे न तड़पाइए भजन


श्याम गोकुल को छोड़ मथुरा ना जाइये,
अपनी राधा को ऐसे ना तड़पाइये,
गोपी ग्वालों को ऐसे ना भुलाइये,
अपनी राधा को ऐसे ना तड़पाइये।

रोये यमुना के तट, हुआ सुना पनघट,
गायें व्याकुल खड़ी, आई कैसी घड़ी,
किये वादे जो थे श्याम, वो निभाइये,
अपनी राधा को ऐसे ना तड़पाइये।

कैसे रह पाएँगी मात यशोदा यहाँ,
प्राण त्याग देंगी रो-रो के सखियाँ यहाँ,
साँस बनकर इस तन में बस जाइये,
अपनी राधा को ऐसे ना तड़पाइये।

रास होगा ना मधुवन में कान्हा कभी,
गिरि चरणों में बंधन करते सभी,
प्रेम की बाँसुरी फिर से बजाइये,
अपनी राधा को ऐसे ना तड़पाइये।



कृष्णा भक्ति सांग !! श्याम गोकुल को छोड़ कर (Shaym Gokul Ko Chod Kar) !! प्रेम प्रकाश दूबे

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Song : श्याम गोकुल को छोड़ कर
Singer : Prem Parkash Dubey
Writer : Sanjay Giri
Recordist: Kuldeep Yadav
Music : Bijender Sharma
Copyright: Saawariya
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post