तुम भी बोलो गणपति और हम भी बोले गणपति

तुम भी बोलो गणपति और हम भी बोले गणपति

तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति।।

मेरे गणराज गर नज़रे करम,
इक बार हो जाए,
ग़म-ए-दौरां की जो कोशिश है,
वो बेकार हो जाए,
मेरे सरताज, कदमों में जगह दो मुझे,
ज़मीं का एक ज़र्रा हूँ,
नज़र सरकार हो जाए।।

मानिए पहले गजानन,
गजवदन हे गणपति,
जिसने भी दिल से पुकारा,
दुखहरण हे गणपति।।
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति।।

ये रिद्धि-सिद्धि के दाता,
गौरा के प्यारे हैं,
ये ग़रीबों के हैं आका,
नयन गौरा के प्यारे हैं,
परमपिता भोले शंकर के,
चरण गौरा के प्यारे हैं,
ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने किया,
नमन गौरा के प्यारे हैं,
मूषक वाहन में जो रहते मगन,
गौरा के प्यारे हैं,
सभी देवों में जो पहले रतन,
गौरा के प्यारे हैं,
हर एक घर में जो कर दें अमन,
गौरा के प्यारे हैं,
बड़े पावन हैं ये गौरा ललन,
गौरा के प्यारे हैं।।
काम संवर जाएंगे,
मंगलाचरण हे गणपति,
सारी दुनिया में जो पहले,
शुभ लग्न हे गणपति।।
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति।।

मेरे भगवान गणपति,
मेरे भगवान हैं गजधर,
मेरे गुणवान गणपति,
मेरे गुणवान हैं गजधर,
मेरे गुरुज्ञान गणपति,
मेरे गुरुज्ञान हैं गजधर,
मेरे धनवान गणपति,
मेरे धनवान हैं गजधर,
मेरे बलवान गणपति,
मेरे बलवान हैं गजधर,
मेरे महान गणपति,
मेरे महान हैं गजधर।।
सारे ही जग के लिए,
तारण-तरण हैं गणपति,
ज़िंदगी के मोड़ पे,
जो हैं मिलन हैं गणपति।।
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति।।

मानिए पहले गजानन,
गजवदन हे गणपति,
जिसने भी दिल से पुकारा,
दुखहरण हे गणपति।।
तुम भी बोलो गणपति,
और हम भी बोले गणपति।।


#tum bhi bolo ganpati aur hum bhi bole ganpati full song...

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


⦿ Song : tum bhi bolo ganpati aur ham bhi bole ganpati || तुम भी बोलो गणपति और हम भी बोले गणपति
⦿ Singer :Ashok Shola
⦿ Lyricst : Narendra Singh Gauhar
⦿ Music : Dipesh Jain
⦿ Special Thanks : Sajay Kapariya
⦿ Video : Neeraj Dubey
⦿ Cemra : Ashok Pariha ,Aman Sisodiya & Neeraj Dubey 
⦿ Recoding &Mix : Sanjiv Chorasiya 

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post