खाटू से चलकर आज मेरे घर आये लखदातार

खाटू से चलकर आज मेरे घर आये लखदातार


खाटू से चलकर आज मेरे घर
आए लखदातार
कृपा बरसाए रहे
कृपा बरसाए रहे।

श्याम प्रभु का घर है ये
श्याम ही इसके मालिक हैं
हम तो निर्भय रहते हैं
श्याम हमारा रक्षक है
श्याम चरण में ही बैठा है
अपना ये परिवार
कृपा बरसाए रहे
कृपा बरसाए रहे।

आज सराहूं किस्मत को
श्याम धणी घर आए हैं
मेरे घर के आंगन में
ये दरबार लगाए हैं
कितना प्यारा रूप है इनका
सुंदर है श्रृंगार
कृपा बरसाए रहे
कृपा बरसाए रहे।

प्रेमी जन का जमघट है
भाव भरा सबके दिल में
श्याम प्रभु के दीवाने
झूम रहे सब मस्ती में
जगमग जगमग ज्योत जल रही
हो रही जय जयकार
कृपा बरसाए रहे
कृपा बरसाए रहे।

जो भी जरूरत होती है
श्याम ही पूरी करते हैं
नई नई सौगातों से
सबकी झोली भरते हैं
बिन्नू सारे जग में इनकी
महिमा अपरंपार
कृपा बरसाए रहे
कृपा बरसाए रहे।

खाटू से चलकर आज मेरे घर
आए लखदातार
कृपा बरसाए रहे
कृपा बरसाए रहे।


Mere Ghar Aaye Lakhdatar | मेरे घर आये लखदातार | Krishnanad Ji Maharaj & Pradeep Parul Atreya

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
खाटू से पधारे प्रभु के आगमन से हृदय आनंद और श्रद्धा से भर उठता है। उनके चरणों में बैठकर परिवार के साथ मन शांति और भक्ति में लीन हो जाता है। घर का आंगन पवित्र हो उठता है, मानो स्वयं प्रभु का दरबार सज गया हो। उनके दर्शन से जीवन की सारी चिंताएं मिट जाती हैं और मन में केवल प्रेम और विश्वास का प्रकाश रह जाता है। भक्तों का समूह उनके गुणों में डूबकर मस्ती में झूम उठता है, और हर ओर उनकी जय-जयकार गूंजने लगती है। प्रभु की कृपा निरंतर बरसती रहती है, जो हर भक्त के जीवन को सुख, समृद्धि और प्रेम से भर देती है।

प्रभु श्याम का महात्म्य अनंत है, वे अपने भक्तों के रक्षक और दाता हैं। उनकी कृपा से हर आवश्यकता पूर्ण होती है और जीवन में नई सौगातें मिलती हैं। उनका रूप मनमोहक और श्रृंगार अलौकिक है, जो हृदय को प्रेम और भक्ति से सराबोर कर देता है। सारे जग में उनकी महिमा अपरंपार है, और उनके चरणों में शरण लेने वाला कोई भी भक्त निराश नहीं लौटता। वे अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उनकी झोली को अपने प्रेम और आशीर्वाद से भर देते हैं। श्याम प्रभु का नाम जपने से मन को असीम शांति और शक्ति प्राप्त होती है, और जीवन का हर पल उनके प्रेम में रंग जाता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post