गया जब मैं खाटू सब हार कर भजन

गया जब मैं खाटू सब हार कर भजन


गया जब मैं खाटू,
सब हार कर,
गले से लगाया तुमने,
पुचकार कर।

जहां में अकेला सा,
जब हो गया था,
जो नहीं होना था,
वो सब हो गया था,
तेरे दर पे आया बाबा,
थक हार कर,
गया जब मैं खाटू,
सब हार कर।

चौखट तुम्हारी बाबा,
जबसे मिली है,
जीवन की बगिया मेरी,
तबसे खिली है,
नजरें कृपा की कर दी,
परिवार पर,
गया जब मैं खाटू,
सब हार कर।

सेवा में तेरी मैं,
हरदम रहूंगा,
कृपा की जो तूने वो,
सबसे कहूंगा,
दास कन्हैया को,
स्वीकार कर,
गया जब मैं खाटू,
सब हार कर।

गया जब मैं खाटू,
सब हार कर,
गले से लगाया तुमने,
पुचकार कर।



Gaya Jab mai Khatu - Kanhaiya Jha | Latest Khatu Shyam Ji Bhajan 4k Video | गया जब मैं खाटू

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Singer\LYRICS - KANHAIYA JHA
Music\Video - VIK MUSIC PRODUCTION
Label - OFFICIAL KANHAIYA JHA
Special Thanks: RK Brothers Raisinghnagar & Ravi Sharma Sri Ganganagar
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post