मैं सब कुछ हार के बाबा कृष्णा भजन

मैं सब कुछ हार के बाबा कृष्णा भजन


मैं सब कुछ हार के बाबा, तेरी चौखट पे आई हूँ,
संभालो अब मुझे बाबा, मैं सब कुछ छोड़ आई हूँ।
मैं सब कुछ हार के बाबा...

मेरी मझधार है नैया, श्याम दरकार है तेरी,
मेरे हाथों से छूटी है, अब नाव हाथों में है तेरी।
इसे तू पार कर देना, ये अर्जी दर पे लाई हूँ,
मैं सब कुछ हार के बाबा...

सुना है हार के जग से, जो तेरे दर पे आता है,
तू गले लगाता उसको, वो यहाँ जीत जाता है।
मेरी भी सुन ले सांवरिया, उम्मीदें लेकर आई हूँ,
मैं सब कुछ हार के बाबा...

तेरे चरणों में सांवरिया, पड़ी कब तक रुलाओगे?
लगालो अब शरण मुझको, मुझे कब तक सताओगे?
सुनो रही की फरियादें, तेरी चौखट पे आई हूँ,
मैं सब कुछ हार के बाबा...


सम्भालो मेरे श्याम | Sambhalo Mharo Shyam | खाटू श्याम भजन | प्रभा तिवारी | Audio

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भाव पूरी तरह समर्पण, थकान और अंतिम आश्रय की तलाश का है। जब जीवन की हर दिशा में हार मिली, जब अपने भी पराए हो गए, तब सब कुछ छोड़कर एकमात्र उसी दहलीज़ पर आना—जहाँ उम्मीद बाकी है, जहाँ हार भी जीत में बदल सकती है। नैया मझधार में है, हाथों से छूट गई है, अब बस उसी की रहमत का सहारा है—मन में यही प्रार्थना कि अब पार लगा दे। सुना है, जो भी सब कुछ हारकर यहाँ आता है, उसे तू गले लगा लेता है, उसकी हार को जीत में बदल देता है।

Song: Sambhalo Mere Shyam
Singer: Prabha Tiwari
Music: Sewa Singh
Lyricist: Raahi
Category: HIndi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post