खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए

खाटू में बैठा प्यारा सांवरा मंद मंद मुस्काए

खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए,
एक झलक जो देखे इसकी,
दीवाना हो जाए,
प्रेम के बदले प्रेम करे ये,
प्रेमी पे लूट जाए,
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए।।

खाटू की पावन धरती का,
राजा ये कहलाए,
सारी दुनिया में बाबा,
अपनी सरकार चलाए,
हारे का ये बने सहारा,
अपना वचन निभाए,
जब जब भक्त बुलाए बाबा,
लीले चढ़ कर आए,
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए।।

केसरिये बागे में सजीला,
सजधज के इतराए,
फूलों में छुप जाए कभी ये,
खुद गुलशन बन जाए,
जो भी नैन मिलाए श्याम से,
अपना चैन गंवाए,
देख के सुंदर रूप श्याम का,
चंदा भी शर्माए,
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए।।

बनो सहारा तुम हारे का,
ललित को ये समझाए,
सच्चे सीधे भक्तों की ये,
फुलवारी महकाए,
है यारों का यार सांवरा,
यारी खूब निभाए,
कोई भी छल इस छलिए के,
आगे ना चल पाए,
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए।।

खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए,
एक झलक जो देखे इसकी,
दीवाना हो जाए,
प्रेम के बदले प्रेम करे ये,
प्रेमी पे लूट जाए,
खाटू में बैठा प्यारा सांवरा,
मंद मंद मुस्काए।।


Khatu Mein Baitha Mand Mand Muskaye | खाटू में बैठा मंद मंद मुस्काये | Shyam Bhajan | Ashu Verma

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post