जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया

जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया


सुना था — मेरा दिल अब तेरा धाम हो गया है,
दुःख-दर्द भरी दुनिया थी मेरी, पर अब आराम हो गया है।
सब काम किए हैं तुमने, पर "लख्खा" का नाम हो गया है,
जब से मैं तेरा और तू मेरा — मेरे श्याम हो गया है॥

जब से देखा तुम्हें, जाने क्या हो गया,
ऐ खाटू वाले श्याम, मैं तेरा हो गया...
जब से देखा तुम्हें, जाने क्या हो गया,
ऐ खाटू वाले श्याम, मैं तेरा हो गया॥

तू दाता है मेरा, पुजारी हूँ मैं,
तेरे दर का ऐ बाबा, भिखारी हूँ मैं।
तेरी चौखट पे दिल है मेरा खो गया,
ऐ लीले वाले श्याम, मैं तेरा हो गया॥

जब से मुझको ऐ श्याम, तेरी भक्ति मिली,
मेरे मुरझाए मन में हैं कलियाँ खिलीं।
जो ना सोचा कभी था, वही हो गया,
ऐ मुरली वाले श्याम, मैं तेरा हो गया॥

तेरे दरबार की वाह! अजब शान है,
जो भी देखे वही तुमपे कुर्बान है।
तेरी भक्ति का मुझको नशा हो गया,
ऐ खाटू वाले श्याम, मैं तेरा हो गया॥

शर्मा जब तेरी झांकी का दर्शन किया,
तेरे चरणों में तन-मन ये अर्पण किया।
एक दफ़ा खाटू नगरी में जो भी गया,
ऐ मुरली वाले श्याम, मैं तेरा हो गया॥


Ho Jabse Dekha Tumhe Jane Kya Ho Gaya~ #LakhbirSinghLakhaLive Jaipur...

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


जब से श्याम, तुझे अपना मान लिया है, जीवन की सारी परेशानियाँ, दुख और दर्द जैसे खुद-ब-खुद दूर हो गए हैं। पहले दिल में बेचैनी थी, हर ओर निराशा थी, लेकिन तेरे धाम से जुड़ते ही मन को सच्चा सुकून और शांति मिल गई। तेरी भक्ति ने जीवन को नया रंग दे दिया, और अब हर पल तेरा नाम ही सबसे बड़ा सहारा बन गया है।

तेरे दरबार की शान निराली है—जो भी एक बार तुझे देख ले, वो तुझ पर कुर्बान हो जाता है। तेरा दर्शन, तेरी भक्ति, और तेरा प्रेम मन को ऐसा नशा दे देता है कि फिर दुनिया की कोई कमी महसूस नहीं होती। अब तो बस यही भाव है कि मैं तेरा और तू मेरा—यही अपनापन, यही समर्पण, जीवन को पूर्णता और आनंद से भर देता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post