ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा भजन

ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा भजन

अब के सावन श्याम प्रभु झूला बंधवाऊंगा,
ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा।

रेशम की डोर से बंधा है श्याम पलना,
चंदन के पलना मैं झूले श्याम ललना,
मखमल की चादर और तकिया बनवाऊंगा,
अरे ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा।

हाथों से अपने श्याम तुमको सजाऊंगा,
केशरिया बागा सर पर मुकुट सजाऊंगा,
केशर-चंदन का बाबा में इत्र लगाडूंगा,
अरे ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा।

सुंदर से नैनों में काजल तुम्हें लगादूँगा,
नज़र न लगे काला टीका तुम्हें लगादूँगा,
राई और लून से सवारा, नित नज़र उतारूंगा,
अरे ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा।

मोरवी का लालन, तू तो बड़ा ही कमाल है,
भगतो का रखवाला, बाबा प्रतिपाल है,
अंकित गुरु ये बोले, तेरा गुण गाऊंगा,
अरे ओ सांवरे पलना झुलवाऊंगा।



जन्माष्टमी भजन 2022| Janmashtami Song| O Sawre | ओ सांवरे | Ankit Guru | Krishna Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post