सांवरे जल्दी बुला ले मुझे भजन

सांवरे जल्दी बुला ले मुझे भजन


जब तू बुलाएगा , मैं दौड़ा आऊंगा , 
तेरे चरणों में अपने , सर को झुकाऊंगा, 

सांवरे जल्दी बुला ले मुझे , 
सांवरे अपना बना ले मुझे , 

तेरी मेरी बाते , हर रोज होती हैं , 
पर मिलने को तुझसे , अंखिया तरसती हैं ,
इन अखियो की कान्हा , प्यास बुझा दे तू ,
कब आऊ तेरे दर पे , इतना तो बता दे तू , 

सांवरे जल्दी बुला ले मुझे , 
सांवरे अपना बना ले मुझे , 

कब तक मनाऊ मैं , इस दिल को बातो से , 
मैं सोया नहीं कान्हा , कितनी ही रातो से , 
हर रात की बाते , तुझको सुनाऊंगा , 
जल्दी बुला कान्हा , मैं दौड़ा आऊंगा ,

सांवरे जल्दी बुला ले मुझे , 
सांवरे अपना बना ले मुझे , 

माना के हूँ पापी , और अधमी हूँ थोड़ा , 
क्या इसलिए कान्हा , तूने मुझे छोड़ा ,
मेरे पापो की कान्हा , चाहे जो भी सजा दे तू , 
एक बार तो कान्हा, दर पे बुला ले तू ,

सांवरे जल्दी बुला ले मुझे , 
सांवरे अपना बना ले मुझे ,


सांवरे जल्दी बुला ले मुझे ।। #bankebihari #radhe #shyam #vrindavan #radheshyam #krishna #radharani

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


मन में गहरी तड़प और प्रतीक्षा की अग्नि जल रही है—हर क्षण यही चाह कि सांवरे का बुलावा मिले और सब कुछ छोड़कर उनके चरणों में शीश झुकाने का सौभाग्य मिले। आत्मा की गहराइयों में रोज़ संवाद तो होता है, पर आँखों की प्यास केवल उनके साक्षात् दर्शन से ही बुझ सकती है। रातों की नींद खो गई है, मन की बेचैनी बढ़ती जाती है, हर जागी रात बस इसी आस में कटती है कि कब वह क्षण आएगा जब दर पर पहुँचकर अपनी व्यथा कह सकूँ। भीतर स्वीकार है कि जीवन में दोष, पाप और अधूरापन है, फिर भी यही विश्वास है कि सांवरे की दया से सब कुछ स्वीकार्य हो जाएगा—चाहे सजा मिले या दुलार, बस एक बार अपना बना लें। यह भाव पूर्ण समर्पण, प्रेम और आत्मा की उस गहन पुकार का है, जिसमें जीवन की सारी थकान, सारी प्रतीक्षा और समस्त अभिलाषाएँ केवल प्रभु के सान्निध्य में विश्राम पाना चाहती हैं।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post