ओ राधे रानी सुन लो जी कृष्णा भजन

ओ राधे रानी सुन लो जी कृष्णा भजन


तुम भक्तों की सुन लो पुकार
तेरी प्यारी सी है मुस्कान
तेरी लीला है अपरंपार
ओ राधे रानी सुन लो जी

मोहन संग रास रचावे रानी
ना माने भक्तों की करे मनमानी
हो मोहे बरसाने दे दो स्थान
ओ राधे रानी सुन लो जी

ना दिल लगे लंदन अमेरिका
ना लागे पेरिस ना अफ्रीका
हमें भावे मां तेरा ब्रजधाम
ओ राधे रानी सुन लो जी

मुरारी से मेरी सिफ़ारिश कर दो
जीवन में मेरे आनंद भर दो
तुम रूपक जो ढूंढे संसार
ओ राधे रानी सुन लो जी


Radha Rani Bhajan - O Radhe Rani Sunn Lo| Teena Balotiya| ManiKant| Latest Radha Song| Radha Krishna

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भाव राधा रानी से सीधे, सरल प्रार्थना और आत्मीयता से भरा है। भक्त राधा रानी से अपनी पुकार सुनने की विनती करता है, उनकी मुस्कान और लीला की महिमा का वर्णन करता है। मन में यही इच्छा है कि राधा रानी मोहन के साथ रास रचाती रहें, लेकिन भक्तों की भी सुनें और उन्हें अपने ब्रजधाम में स्थान दें। दुनिया के बड़े-बड़े शहर, विदेशी स्थान—लंदन, अमेरिका, पेरिस, अफ्रीका—कहीं भी मन नहीं लगता; भक्त को केवल राधा रानी का ब्रजधाम ही प्रिय है। वह राधा से निवेदन करता है कि वे मुरारी (कृष्ण) से उसकी सिफारिश करें, उसके जीवन में आनंद भर दें, क्योंकि राधा ही वह रूप हैं, जिन्हें सारा संसार खोजता है।

Singer - Teena Balotiya ( 9582989661 )
Music - Mani Kant
Lyrics - Riyaaz (Deepanshu)
Video & Graphics - Ajay Sinha
Studio - Sonic Music Studio ( 8010277890, 8178903921 )
Producer - Anupama Bansal

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post