कभी देखा नहीं किसी का नसीबा क्या करू

कभी देखा नहीं किसी का नसीबा क्या करू

कभी देखा नहीं किसी का नसीबा,
जैसा लेखा विधाता ने मेरा,
क्या करूं, क्या करूं, मैं क्या करूं।।

बाल सखा कुछ ऐसे थे, ना गैया न पैसे थे,
मन चंचल था बचपन का, 
ज़िद माखन का कर बैठा,
धर्म यारी का मैंने निभाया, 
हो चोर दुनिया ने मुझको बताया,
क्या करूं, क्या करूं, मैं क्या करूं।।

वे खुला रोज नहाती थीं, 
शर्म ज़रा नहीं आती थी,
उनको सबक सिखाना था, 
कपड़े मुझे छिपाना था,
कैसे दुनिया ने मुझको सताया, 
देखो छलिया मुझको बताया,
क्या करूं, क्या करूं, मैं क्या करूं।।

कौरव भी मुझे प्यारे थे, 
पांडव बड़े दुलारे थे,
लेकिन इक मजबूरी थी, 
धर्म-अधर्म की दूरी थी,
महाभारत को रोक नहीं पाया, 
दोष सारा मेरे सिर पे आया,
कुलनाशक ये मोहन कहलाया,
क्या करूं, क्या करूं, मैं क्या करूं।।


मैं क्या करूं | Main Kya Karun | श्री कृष्णा जी का अदभुत भजन | by Rajmani Arya | Audio

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

जो भी इस धरती पर मनुष्य के रूप में जन्म लेता है, उसे मनुष्य के सभी कर्तव्य निभाने पड़ते हैं और भगवान श्री कृष्ण ने भी ऐसा ही किया था, लेकिन दुनिया वालों ने उन्हें भी नहीं बख्शा दुनिया की बातों से दुखी होकर भगवान श्री कृष्ण अपने भाग्य विधाता से क्या कहते हैं....

Song: Main Kya Karun
Singer: Rajmani Arya ( 8923754302-9897230967)
Music: R. Kumar
Lyricist: Late Shri Mohan Singh
Category: Hindi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

यह भजन भी देखिये

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post