मजे में मेरी कट रही ज़िन्दगी है भजन

मजे में मेरी कट रही ज़िन्दगी है भजन


तेरा साथ है तो
मुझे क्या कमी है
मज़े में मेरी
कट रही ज़िंदगी है
तेरा साथ है तो
मेरे सिर पे हर पल
मोरछड़ी है
मज़े में मेरी
कट रही ज़िंदगी है
तेरा साथ है तो।

मैंने पुकारा या ना पुकारा
तूने दिया है मुझे हर पल सहारा
पग डगमगाए मेरे जो कहीं हैं
थामा मुझे तेरे हाथों ने ही है
तेरा साथ है तो
तेरा साथ है तो
मुझे क्या कमी है
मज़े में मेरी
कट रही ज़िंदगी है
तेरा साथ है तो।

तेरी कृपा हो, तेरी मेहर हो
शिप्रा पे तेरी सीधी नज़र हो
मुझको ज़माने की परवाह नहीं है
तू जो करे बस वही तो सही है
तेरा साथ है तो
तेरा साथ है तो
मुझे क्या कमी है
मज़े में मेरी
कट रही ज़िंदगी है
तेरा साथ है तो।

तेरा साथ है तो
मुझे क्या कमी है
मज़े में मेरी
कट रही ज़िंदगी है
तेरा साथ है तो
मेरे सिर पे हर पल
मोरछड़ी है
मज़े में मेरी
कट रही ज़िंदगी है
तेरा साथ है तो।


KHATU SHYAM BHAJAN - ज़िंदगी कट री से मौज में - MONA MEHTA MADAAN - ZINDAGI KAT RI MAUJ ME

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
प्रभु का साथ जीवन को हर सुख और आनंद से भर देता है, जैसे कोई कमी ही न हो। उनकी कृपा की छत्रछाया में हर पल सुरक्षित और आनंदमय बीतता है, मानो उनके आशीर्वाद की मोरछड़ी सदा सिर पर हो। चाहे पुकार हो या न हो, प्रभु का सहारा हर क्षण मिलता है, और जब भी कदम डगमगाते हैं, उनके करुणामय हाथ थाम लेते हैं। उनकी इच्छा में ही सत्य और सुख है, और उनकी कृपा से दुनिया की चिंता छू भी नहीं पाती। जीवन उनकी मेहर से सरल और मंगलमय बन जाता है।

श्री श्याम बाबा, जिन्हें खाटू नरेश के रूप में पूजा जाता है, भक्तों के लिए अनंत कृपा और प्रेम के स्रोत हैं। उनकी एक नजर से ही जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है, और भक्त का हर कार्य सिद्ध होता है। वे अपने भक्तों को सदा सही मार्ग पर ले जाते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। उनकी भक्ति में डूबने वाला हर दिल उनके प्रेम में लीन हो जाता है, और उनका आशीर्वाद भक्तों को हर संकट से उबारता है। श्री श्याम बाबा का महात्म्य असीम है, जो भक्तों के जीवन को प्रकाश और शांति से भर देता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post