जग की नहीं जरुरत हम तो श्याम कृपा में पलते है

जग की नहीं जरुरत हम तो श्याम कृपा में पलते है

जग की नहीं ज़रूरत हम तो,
श्याम कृपा में पलते हैं,
आगे-आगे खाटू वाला,
हम तो पीछे चलते हैं,
जग की नहीं ज़रूरत हम तो,
श्याम कृपा में पलते हैं।।।

हम उस बाग के फूल हैं प्यारे,
श्याम धणी जिसका माली,
भँवरों से डर कैसा हमको,
श्याम करे जब रखवाली,
इनकी कृपा से सींचे जाएँ,
फूल वो दिन-दिन खिलते हैं,
जग की नहीं ज़रूरत हम तो,
श्याम कृपा में पलते हैं।।।

जग के झूठे सेठों से बस,
मेरा इतना कहना है,
जिसके इशारे 'गोलू' नाचे,
वो बस श्याम की बैना है,
जग क्या बिगाड़े उसका जो,
श्री श्याम कृपा से पलते हैं,
जग की नहीं ज़रूरत हम तो,
श्याम कृपा में पलते हैं।।।

जग की नहीं ज़रूरत हम तो,
श्याम कृपा में पलते हैं,
आगे-आगे खाटू वाला,
हम तो पीछे चलते हैं,
जग की नहीं ज़रूरत हम तो,
श्याम कृपा में पलते हैं।।।


श्याम सहारा || Abhishek Agarwal || Latest Khatu Syam Ji Bhajan 2023 || Sci Bhajan Official

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post