आस राखो सतगुरु की भजन

आस राखो सतगुरु की भजन

आस राखो सतगुरु की,
जग की सब आस तजो,
जग की है आस झूठी,
आस राखो सतगुरु की।।

सतगुरु की प्रीत सच्ची,
सतगुरु की प्रीत सच्ची,
जग सारा स्वार्थ का,
जग की है प्रीत कच्ची,
आस राखो सतगुरु की।।

सतगुरु उपकारी है,
सतगुरु उपकारी है,
है निरत सदा हित में,
सबके हितकारी हैं,
आस राखो सतगुरु की।।

जो भी चरण शरण आए,
जो भी चरण शरण आए,
भक्ति का धन पाकर,
वो मालामाल जाए,
आस राखो सतगुरु की।।

प्यारे, ले ले गुरु की शरण,
प्यारे, ले ले गुरु की शरण,
अरे सेवा के नियम निभा,
कर ले तू सफल जीवन,
आस राखो सतगुरु की।।

आस राखो सतगुरु की,
जग की सब आस तजो,
जग की है आस झूठी,
आस राखो सतगुरु की।।


सतगुरु जी बहुत ही प्यारा भजन ! आस रखो सतगुरु जी ! Beautiful Satguru Ji Bhajan #Sadhvi Purnima Didi

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post