मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन

मेरे राधा रमण प्यारे राधा रमण भजन

हम हैं तेरे, बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
मेरे राधा रमण,
प्यारे राधा रमण,
सदा चरणों में तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।

ना कोई जग की परवाह हमें,
शेष कोई भी ना चाह हमें,
रात-दिन तुमको चाहते रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम हैं तेरे, बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।

तेरी सेवा में बीते ये जीवन,
तेरी भक्ति में रंग जाए तन-मन,
एक पल ना तेरे बिन रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम हैं तेरे, बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।

फूल कलियाँ मैं चुन-चुन के लाऊँ,
अपने हाथों से तुमको सजाऊँ,
लाड़ तुमको नित करते रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम हैं तेरे, बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।

अपनी सेवा से ना दूर करना,
मानो चित्रविचित्र का कहना,
बनके पागल तुम्हारे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
हम हैं तेरे, बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।

हम हैं तेरे, बस तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे,
मेरे राधा रमण,
प्यारे राधा रमण,
सदा चरणों में तेरे रहेंगे,
नाम तेरा ही जपते रहेंगे।।



बाबा चित्र विचित्र जी का नया भजन- मेरे राधा रमण मेरे प्यारे राधा रमण | 19.2.2022 | अमृतसर ‪@VrajBhav‬

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


अपने पसंद के गायक कलाकार के अनुसार भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
☛ Lyric & Voice: बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज
☛ Video Name: बाबा चित्र विचित्र जी का नया भजन- मेरे राधा रमण मेरे प्यारे राधा रमण
यह भजन भी देखिये
छोटी सी कुटिया मेरी आने में क्या है देरी
मुरली वाले ने यह दिन दिखाया भजन
ओ बाबा थाने काईं काईं भावे
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post