मेरे श्याम पूरा करना अरमान एक हमारा

मेरे श्याम पूरा करना अरमान एक हमारा

मेरे श्याम पूरा करना,
अरमान एक हमारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा,
मेरे श्याम पूरा करना।।

मातापिता हो ऐसे,
जो तुमको चाहते हों,
भाईबहन हो ऐसे,
जो तुमको मानते हों,
उस घर में गूंजता हो,
तेरे नाम का जयकारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा,
मेरे श्याम पूरा करना।।

तेरे नाम की पुजारिन,
पत्नी हो एक मेरी,
हो बेटा~बेटी ऐसे,
पूजा करे जो तेरी,
परिवार ऐसा देना,
जहां हो सके गुज़ारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा,
मेरे श्याम पूरा करना।।

दिल देना मुझको ऐसा,
जो प्यार करे तुझसे,
दुनिया में सबसे ज़्यादा,
ऐतबार करे तुझ पे,
कहता ‘अनाड़ी’ लब पे,
एक नाम हो तुम्हारा,
चरणों में रहे ‘खत्री’,
जब जन्म हो दोबारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा,
मेरे श्याम पूरा करना।।


अरमान एक हमारा | Arman Ek Hamara | Shree Khatu Shyam Bhajan 2022 | Naresh Chand Khatri

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post