जिसे श्याम तेरी चाहत होगी भजन

जिसे श्याम तेरी चाहत होगी भजन

जिसे श्याम तेरी चाहत होगी,
फिर ना किसी की चाहत होगी,
बार~बार दिल पे आहट होगी,
फिर ना किसी की चाहत होगी।।

राहों पे तेरी कांटे बिछे हैं,
कोई~कोई प्रेमी के ये तो चुभे हैं,
उनके लबों पे ना शिकायत होगी,
फिर ना किसी की चाहत होगी।।

माया मिलेगी तो श्याम ना मिलेगा,
देकर के माया दर से दूर ये करेगा,
उसे ना किसी की चाहत होगी,
जिसे श्याम तेरी चाहत होगी।।

ना जाने कितने भेष ये बनाता,
ऐसे दीवानों के पीछे चला आता,
श्याम को श्याम से ही राहत होगी,
बार~बार दिल पे आहट होगी।।

जिसे श्याम तेरी चाहत होगी,
फिर ना किसी की चाहत होगी,
बार~बार दिल पे आहट होगी,
फिर ना किसी की चाहत होगी।।


चाहत || Chahat || Anil Latta || Shyam Agarwal || Sci Bhajan Official 2022 ||

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post